comedy shayari in hindi | कॉमेडी शायरी हिंदी में
बहुत ख़ूबसूरत हो तुम
खुद को दुनिया की बुरी नजरों से बचाया करों
सिर्फ आँखों में काजल ही काफी नहीं
गले में नीबू, मिर्च और चप्पल भी लटकाया करों.
_______________________________________________
इश्क में हर आशिक को मरना पड़ता है,
सच्ची मोहब्बत को जमाने से लड़ना पड़ता हैं,
हर घर में टॉयलेट हो ये जरूरी नहीं हैं,
इमरजेंसी में खुले में जाके भी करना पड़ता हैं.
_______________________________________________
हमसे ब्रेकअप करके बन गई तू उल्लू,
हमने तो पटा ली दूसरी तुम्हें क्या मिला बाबा जी का ठुल्लू.
_______________________________________________
ये देख के Dry Fruits भी हैरान हो गये,
नारियल हिन्दू और खजूर मुसलमान हो गये.
_______________________________________________
जिनको हम चुनते है वो ही हमें धुनते हैं,
चाहे बीवी हो या नेता दोनो कहाँ सुनते हैं.
_______________________________________________
बेवजह कोई इल्जाम लग जाए तो क्या कीजिये,
फिर यूँ कीजिये कि वो गुनाह कर लीजिये.
_______________________________________________
क्या हुआ जो हम किसी के दिल में नहीं धड़कते हैं,
पर कई लोगो की आँखों में तो खटकते हैं.
_______________________________________________
बीबी भी हक़ जताती है, माँ भी हक जताती है,
शादी के बाद आदमी की किस्मत कश्मीर हो जाती हैं.
_______________________________________________
अगर हसीन तुम हो तो बुरे हम भी नहीं,
महलों की तुम हो तो सड़कों पर हम भी नहीं,
प्यार करके कहते हो कि शादी-शुदा हैं हम,
तो कान खोल के सुन लो कुआँरे हम भी नहीं।
_______________________________________________
आसमान में काली घटा छाई है,
आज फिर तूने गर्लफ्रेंड से मार खाई है,
मगर इसमें तेरी गलती नहीं है दोस्त,
तू शकल से लगता कालू हलवाई है।
_______________________________________________
हम उसके इश्क में
इस कदर चोट खाए हुए हैं,
कल उसके बाप ने मारा था
आज भाई आये हुए हैं।
_______________________________________________
हमने चूम लिया जमीन को जहाँ पर उसने पैर रखे
और वो बेवफा हमारे घर आके बोली
चाची तुम्हारी बेटा मिटटी खाता है
_______________________________________________
Arz Kiya Hai.. Jis Hospital Ke Hum Doctor Hai
Meri Biwi Wahan Ki Nurse Hai
Kiya Ajeeb Zulm Sehna Padhta Hai
Apni Hi Biwi Ko Sister Kehna Padhta Hai
_______________________________________________
प्यार एक सदमा है धोंको की रवानी है
ज़िन्दगी और कुछ नहीं
बस एक्स और Next की कहानी है
_______________________________________________
क्या हुआ जो उसने रचा ली मेहँदी;
हम भी अब सेहरा सजायेंगे;
तो क्या हुआ अगर वो हमारे नसीब में नहीं;
अब हम उसकी छोटी बहन पटायेंगे!
_______________________________________________
बागों के सारे फूल गिर जातें है जब तू आती है,
अंधी है क्या देख कर चला कर गमलो से क्यों टकराती है।
_______________________________________________
उम्र की राह में जज्बात बदल जाते है,
वक़्त की आंधी में हालात बदल जाते है,
सोचता हूँ कि काम कर-कर के रिकॉर्ड तोड़ दूँ,
पर ऑफिस आते आते ख़यालात बदल जाते है।