Best desh bhakti shayari, Status Hindi | देश भक्ति शायरी हिंदी

Best desh bhakti shayari, Status Hindi | देश भक्ति शायरी हिंदी

खुशनसीब हैं वो जो वतन पर मिट जाते हैं,
मरकर भी वो लोग अमर हो जाते हैं,
करता हूँ उन्हें सलाम ए वतन पे मिटने वालों,
तुम्हारी हर साँस में तिरंगे का नसीब बसता है…
_______________________________________

 जो अब तक ना खौला, वो खून नहीं पानी है,
जो देश के काम ना आये, वो बेकार जवानी है
_______________________________________

चाहता हूँ कोई नेक काम हो जाए,
मेरी हर साँस देश के नाम हो जाए,
_______________________________________

दिल को छू जाने वाली देशभक्ति शायरी

हँसते-हँसते फाँसी चढ़कर अपनी जान गवा दी,
और बदले में दे दी ये पावन आजादी.
_______________________________________

मन को खुद ही मगन कर लो,
कभी-कभी शहीदों को भी नमन कर लो.
_______________________________________

दिवाली में बसे “अली”, रमजान में बसे “राम”,
ऐसा सुंदर होना चाहिए अपना हिन्दुस्तान.
_______________________________________

देशभक्ति की लौ हर हिंदुस्तानी के
दिल में जगाये रखेगे
ऐसे ही इस तिरंगे की शान को
हम बनाये रखेगे.!!
_______________________________________

Desh Bhakti Shayari in English

संविधान ने इनको दी बेबाक
बोलने की आजादी है
कुछ भी बोले कुछ भी सोचे
ये है लोकतंत्र की बर्बादी है..!!
_______________________________________

भरा नही जो भावों से बहती जिसमें रसधार नही,
हृदय नही वह पत्थर हैं, जिसमें स्वदेश का प्यार नहीं.
_______________________________________

ऐ पाक, तेरा ख़्वाब नजारा ही रहेगा,
तू क़िस्मत का मारा है मारा ही रहेगा,
तेरे हर सवाल का जबाब करारा ही रहेगा,
कश्मीर हमारा हैं और हमारा ही रहेगा.
_______________________________________

Army Desh Bhakti Shayari

तीन रंग का नही वस्त्र, ये ध्वज देश की शान हैं,
हर भारतीय के दिलो का स्वाभिमान हैं,
यही है गंगा, यही हैं हिमालय, यही हिन्द की जान हैं,
और तीन रंगों में रंगा हुआ ये अपना हिन्दुस्तान हैं.
_______________________________________

शहीदों के त्याग को हम बदनाम नही होने देंगे,
भारत की इस आजादी की कभी शाम नही होने देंगे.
_______________________________________

 सारे जहाँ से अच्छा हिंदुस्तान हमारा
हम बुलबुलें हैं उसकी वो गुलसिताँ हमारा।
परबत वो सबसे ऊँचा
हमसाया आसमाँ का
वो संतरी हमारा वो पासबाँ हमारा ……
_______________________________________

Desh Bhakti Shayari attitude

दिखावे की देशभक्ति ओर दिखावे का प्यार
यही है आजकल के लोगो का कारोबार..!!
_______________________________________

मेरा दिल ये कहता है
ये देश तू मेरे दिल में रहता है
तेरी आन बान शान के लिए
मेरे खून का एक एक कतरा है..!!
_______________________________________

यदि प्रेरणा शहीदों से नहीं लेंगे तो ये आजादी ढलती हुई साँझ हो जायेगी
और पूजे न गए, वीर तो सच कहता हूँ कि नौजवानी बाँझ हो जायेगी.
_______________________________________

desh bhakti shayari | 2 line

आओ झुककर सलाम करे उनको,
जिनके हिस्से में ये मुकाम आता है,
खुशनसीब होते हैं वो लोग,
जिनका लहू इस देश के काम आता है.
_______________________________________

फना होने की इज़ाजत ली नहीं जाती,
ये वतन की मोहब्बत है जनाब…
पूछ के नहीं की जाती.
_______________________________________

ऐ मेरे वतन के लोगों तुम खूब लगा लो नारा
ये शुभ दिन है हम सब का लहरा लो तिरंगा प्यारा
पर मत भूलो सीमा पर वीरों ने है प्राण गँवाए
कुछ याद उन्हें भी कर लो जो लौट के घर न आये….
_______________________________________

Desh bhakti shayari in hindi

लिख रहा हूं मैं अजांम जिसका कल आगाज आयेगा,
मेरे लहू का हर एक कतरा इकंलाब लाऐगा
मैं रहूँ या ना रहूँ पर ये वादा है तुमसे मेरा कि,
मेरे बाद वतन पर मरने वालों का सैलाब आयेगा
_______________________________________

जैसे उगता सूरज भगवा रंग बिखेर जाता है
कुछ ऐसा ही है ये देश प्रेम
जो हर किसी के दिल में बस जाता है..!!
_______________________________________

सदैव समर्पित हो वतन के लिए ऐसा रतन चाहिए
शहादत पर हो गर्भ जिसको
ऐसा ही देश के लिए लल्लन चाहिए..!!

Post a Comment

Previous Post Next Post