Type Here to Get Search Results !

Love shayari 2 line in hindi | लव शायरी दो लाइन हिंदी

Love shayari 2 line in hindi | लव शायरी दो लाइन हिंदी

वादा तो वो मुझसे करके गया है,
देखते है कब वापसी होती है।
_______________________________________

जिंदगी तो बस ख्वाबों में जीता हूं,
नींद जब टूटती है मैं मर जाता हूं।
_______________________________________

आरज़ू बिखर के हो गयी, तमाम आखिर..
भूल ही तो गया ना, वो मेरा नाम आखिर।
_______________________________________

उनकी आंखों से घायल हो कर,
हम कई बार जिंदगी को हारे हैं।
_______________________________________

दो लाइन शायरी लव रोमांटिक

उसे चाहना हमें काफी महंगा पड़ गया,
सब गवां दिया एक ख्वाहिश के पीछे।
_______________________________________

उसने आखिर चुन ली, नयी जिंदगी अपनी,
वो जो कहता था जायेगा तो मरके जायेगा।
_______________________________________

हम सर पे हाथ धरे, गुमसुम से बैठे हैं..
कुचले गए है जबसे ख्वाहिशों के बीच।
_______________________________________

हां ठीक है के मैं खून के आंसू रोया हूं मगर,
तेरी आंखों की हंसी मेरी राहत आज भी है।
_______________________________________

इसी जिंदगी में हम जी भी लिए मर भी लिए,
वो हममें रह भी लिए, हमसे गुजर भी लिए।
_______________________________________

Heart Touching शायरी लव स्टोरी 2 line

मैं दिनभर खुद को सहेजता रहता हूं,
तुम रात यादों में आके लूट जाते हो।
_______________________________________

मुझे इक बार सीने से लगा लो ना आहिस्ता से,
तुम्हारे दिल से, आऊं ना आऊं पूछ आना है।
_______________________________________

सुनो जाना देर रात है, मगर वक्त सही है,
चांद है सर्दी है हम हैं और.. मोहब्बत है।
_______________________________________

तुम बैठो सामने और तुम्हें जी भर देखूं
और कुछ नहीं बस तुम्हें आंख भर देखूं
मेरी नजरें टिकी है तुम्हारे जवाब पर
  बताओ ना तुम्हारा क्या ख्याल है?
_______________________________________

Love Shayari 2 Line Gf ke Liye

इश्क सा हो गया है उस गुलाब सी लड़की से,
उसे देखता हूं तो महकती है जिंदगी भी मेरी।
Happy_rose_day🌹
_______________________________________

अब सब त्योहारों की तरह ही इश्क हो गया है...
क्योंकि अब इश्क का बाजार भी सजने लगा है।
_______________________________________

जो सुनना चाहता हूं मैं तुमसे
एक बार मुझसे कहोगी क्या?
अब से हरदम मेरी ही रहोगी क्या?
बताओ मुझसे प्यार करोगी क्या??
#propose_day♥️
_______________________________________

तस्वीरों ने बना रखा है, नजदीकियों का भरम,
मायूस होके हमने, दिल को यूं ही बहलाया है।
_______________________________________

2 line लव स्टोरी शायरी हिंदी में instagram

हालातों के नीचे कुचले ही जाते हैं,
वादा हो या वफा हो या जो भी हो।
_______________________________________

हम तो बस रहे हैं उनके रास्तों के हमसफर,
मालूम हुआ है उनकी मंजिल कोई और था।
_______________________________________

तुमने होंठों पर रोक रखी जो मोहब्बत है,
सारी आज मेरे होंठों पर बिखर जाने दो।
_______________________________________

चलो आंखों में डूब के ढ़ेर सारी बातें करें,
लो संभालो, तुम्हारे हाथ में मेरा हाथ है।
_______________________________________

love shayari,2 line english

मैं बड़ा अकेला सा हूं, रात दूर बाकी तक है,
एक बार ही सही आओ गले लग जाओ ना।
_______________________________________

पहले तो बेझिझक गले से लगा लेता था,
अब सोचता हूं तुम्हें हाथ भी लगाऊं कैसे
_______________________________________

ना नींदों को मंजूर ना ही खुली आंखों को,
दर-दर भटकता ख्वाब है हमारी जिंदगी।।
_______________________________________

कोई तो माथा चूम कर, दर्दे दिल की दवा करे,
घूम रहा है मारा मारा, जख्म दिल पे लिए कोई।
_______________________________________

दो लाइन शायरी लव रोमांटिक

जाने वाला भी जाते-जाते
जीने की जहमत छोड़ गया है,
हर रोज मैं दम तोड़ दूं बार-बार
कुछ ऐसी कयामत छोड़ गया है।
_______________________________________

हर पल दिल में आंसुओ का दरिया मचल रहा..
आंखों में छिपाया मेरी इज्जत का भी सवाल है
_______________________________________

बच्चों के खिलोने जैसे आवाज दे बुलाती है,
भरी जवानी मोहब्बत खुद गले पड़ जाती है।
_______________________________________

मेरे सताये ने तड़प कर कल कहा तेरी मौत हो,
आइने ने दिल ने और सबने कहा तेरी मौत हो।
_______________________________________

ये नींद ये आंखें
ये दिल के धड़कने का शोर
ये बोझ ये तड़प
ये हसरतों की टूटती हुई डोर

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad