Type Here to Get Search Results !

romantic boyfriend love shayari | रोमांटिक बॉयफ्रेंड लव शायरी

romantic boyfriend love shayari | रोमांटिक बॉयफ्रेंड लव शायरी

romantic boyfriend love shayari | रोमांटिक बॉयफ्रेंड लव शायरी

ख्याल - ए - यार मे नींद का तसव्वुर कैसा,

आंख लगती ही नहीं ,आंख लगी है जबसे!

____________________________________________

ज़हन आदी हो गया है उसका,

बात सिर्फ मोहब्बत की नही है।

____________________________________________

मेरे लफ़्ज़ों में तुम हो,

तुम्हारी कहानी में मैं,

मेरी आँखों में तुम हो,

तुम्हारे सपनों में मैं,

मेरी यादों में तुम हो,

तुम्हारे ख़यालों में मैं,

मेरी मोहब्बत तुम हो,

तुम्हारा ‘इश्क़’ मैं ।

____________________________________________

मोहब्बत के दावेदार हो तो,

जुदाई वसीयत में मिलेगी !!

____________________________________________

सांसों में घुलती है हवाएं जैसे,

ऐसे ही तुम घुली हो ख्यालों में.!!

____________________________________________

ये तलाश भी क्या तलाश है,

मैं तलाशने में बिखर गया,

तुझे चाहने में उम्र गयी ...

तुझे खोजने में सफ़र गया,

____________________________________________

है उसके शरबत ए दीदार की तासीर अजीब,

ज़ेहर कहता है कोई, कोई दवा कहता है।

____________________________________________

इश्क़ का तावीज़ है उसके पास,

वो जिसे चाहे दीवाना कर दे..!!

____________________________________________

बड़ी नाज़ुक है ये मंज़िल मोहब्बत का सफ़र है,

धड़क आहिस्ता से ऐ दिल,मोहब्बत का सफ़र है,

बताना भी नहीं आसाँ,छुपाना भी कठिन है,

ख़ुदाया किस कदर मुश्किल,मोहब्बत का सफ़र है,

____________________________________________

उजाले दिल के फैले हैं,चले आओ ना जानम,

बहुत ही प्यार के काबिल,मोहब्बत का सफ़र है.!!

____________________________________________

अजीब फितूर हैं मिजाज़ ए इश्क़ का दिलकश,

नींद तुम्हें भी नहीं आती जागते हम भी रहते हैं..!!!

____________________________________________

पहली मोहब्बत की पहली गज़ल है वो 

इश्क़ की गलती और लिखने की वजह है वो।

____________________________________________

हर शय में हर बसर में नजर आ रहा है तूं , 

सजदे में अपने सर को मै झुकाऊँ कहाँ कहाँ।

____________________________________________

की है मुहब्बत तो निभाना है ता उम्र ,

मुख्तसर ये कि अब मेरी ज़िन्दगी हो तुम।

____________________________________________

सनम इतना तो हमे भी ऐतबार हैं अपनी बेमतलब मोहब्बत पर,

आपको इश्क़ होगा ,हमसे ही होगा और बे इन्तहा होगा..❤️

____________________________________________

सो जाना अपनी दुनिया में तुम आराम से,

मेरा अभी इस रात से कुछ हिसाब बाक़ी है। 

____________________________________________

उनका शौक है मोहब्बत के अल्फाज़ पढ़ना, 

और मेरी तलब है उन्हें देखकर मोहब्बत लिखना ! 

____________________________________________

यादें है कुछ ऐसी तुम्हारे नाम से वाबस्ता,

हर सुबह है जैसे हर शाम से वाबस्ता।

____________________________________________

प्यार में उनसे करूँ शिकायत, ये कैसे हो सकता है,

तोड़ दूँ मैं आदाबे-मुहब्बत, ये कैसे हो सकता है,

चन्द किताबें तो कहतीं हैं, कहतीं रहें, कहने से क्या..

इश्क़ न हो इंसाँ की ज़रूरत, ये कैसे हो सकता है.!!

____________________________________________

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad