फैटी लिवर को जड़ से खत्म करने के घरेलू उपाय

0

फैटी लिवर को जड़ से खत्म करने के घरेलू उपाय: आपकी सेहत के लिए प्रभावी समाधान

फैटी लिवर को जड़ से खत्म करने के घरेलू उपाय

इस ब्लॉग पोस्ट में हम जानेंगे फैटी लिवर को जड़ से खत्म करने के घरेलू उपाय। प्राकृतिक तरीकों से फैटी लिवर को कैसे ठीक करें और अपनी सेहत को कैसे बेहतर बनाएं, इस पर विस्तारपूर्वक अध्ययन करेंगे।

फैटी लिवर को जड़ से खत्म करने के घरेलू उपाय

फैटी लिवर, एक ऐसी स्थिति है जिसमें लीवर में अत्यधिक मात्रा में वसा जमा हो जाती है और इसको मेडिकल फील्ड में "Non-Alcoholic Fatty Liver Disease" (NAFLD) कहा जाता है। लीवर में अधिक वसा जमा हो जाने के कारण हमें गंभीर समस्याओं जैसे लिवर सिरोसिस या लीवर फेलियर का सामना करना पड़ सकता है। यदि आप या आपके आस पास या आपके परिवार का कोई सदस्य इस समस्या से पीड़ित है तो जरूरी है कि इसका समय रहते इलाज कराया जाए।

इस ब्लॉग में हम फैटी लिवर को खत्म करने वाले घरेलू उपायो के बारे में जानेंगे जिनको अपनाकर हम बिना दवाइयों के भी अपनी सेहत को बेहतर बना सकते है।


फैटी लिवर क्या है?

लीवर में अत्यधिक वसा जमा हो जाने की स्थिति को फैटी लिवर कहते है। आम तौर पर लिवर का वजन कम होना चाहिए और इसमें वसा की मात्रा भी कम होनी चाहिए, लेकिन जब इसमें वसा का जमाव अधिक हो जाता है तब यह लिवर के कार्यों को प्रभावित करने लगता है। जो लोग अधिक शराब का सेवन करते है या मोटापे का शिकार होते है एवं अधिक तला भुना खाना खाते है यह समस्या उन लोगों में विशेष रूप से पाई जाती है।

फैटी लिवर के कारण

  • अत्यधिक शराब का सेवन: अत्यधिक शराब के सेवन से लीवर में वसा की मात्रा बढ़ जाती है।

  • मोटापा: हमारे शरीर का अधिक वजन बढ़ना भी फैटी लिवर का प्रमुख कारण हो सकता है।

  • मधुमेह (Diabetes): शरीर में ब्लड शुगर का लेवल बढ़ना भी फैटी लिवर का कारण बन सकता है।

  • उम्र बढ़ना: उम्र बढ़ने के साथ साथ शरीर में मेटाबोलिज्म की दर घट जाती है, जो फैटी लिवर का कारण हो सकती है।

  • गलत आहार: अत्यधिक तला भुना खाना, चीनी एवं जंक फूड का अधिक मात्रा में सेवन फैटी लिवर का कारण हो सकता है।

फैटी लिवर को खत्म करने के घरेलू उपाय

1. नींबू पानी(लेमन जूस)

नींबू में विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट्स अधिक मात्रा में होता है ,जो लिवर को डिटॉक्स करने और शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में सहायक होता है।

  • उपयोग: रोज सुबह खाली पेट आधा नींबू एक गिलास गुनगुने पानी निचोड़कर पिएं। इस से हमारे लीवर को साफ करने में मदद मिलेगी और यह वसा की मात्रा को भी कम करेगा।

2. हल्दी (Turmeric)

हल्दी के सेवन से लीवर की सूजन कम होती है और यह वसा को भी कम करने में मदद करता है। हल्दी में एक सक्रिय तत्व "कुर्क्युमिन" होता है, जो लिवर की सेहत को बेहतर बनाता है और उसे डिटॉक्स करता है।

  • उपयोग: लिवर की सेहत में सुधार लाने के लिए हमें रोज एक चम्मच हल्दी गुनगुने पानी में मिलाकर पीनी चाहिए। इसे दूध के साथ मिलाकर कर पीने से इसके फायदे दोगुने हो जाते है।

3. अलसी के बीज (Flax Seeds)

लिवर की सेहत को बनाए रखने के लिए अलसी के बीज भी बहुत लाभकारी होते है इसमें ओमेगा-3 फैटी एसिड्स होते है, जो वसा को नियंत्रित कर लीवर की कार्यक्षमता बढ़ाने में सहायक होते है।

  • उपयोग: अलसी के बीजों को पीसकर रोजाना एक चम्मच पानी के साथ खाए।

4. ऑलिव ऑइल (Olive Oil)

ऑलिव ऑइल में मोनो अनसैचुरेटेड फैटी एसिड होते हैं, जो लिवर की वसा को कम करने और लिवर की सूजन को घटाने में मदद करता है।

  • उपयोग: रोजाना दो चम्मच ऑलिव ऑइल सलाद और अन्य डिशेस में इस्तेमाल करें।

5. गेंहू के घास का जूस (Wheatgrass Juice)

गेंहू के घास में क्लोरोफिल की मात्रा पाई जाती है, जो लिवर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालता है और लिवर को डिटॉक्स करता है।

  • उपयोग: रोज सुबह ताजे गेंहू की घास को ब्लेंड करके इसका जूस बनाकर पीने से यह फैटी लिवर के इलाज के लिए एक कारगर उपाय हो सकता है।

6. अंगूर का रस (Grape Juice)

अंगूर में मौजूद शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट्स लिवर की कोशिकाओं को रिपेयर करता है और वसा को कम करने में मदद करता है एवं लिवर की सेहत को बनाए रखता है।

  • उपयोग: ताजे अंगूर का रस निकालकर रोजाना पीने से यह लिवर को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करता है।

7. करेला (Bitter Gourd)

करेले में ऐसे कई तत्व मौजूद होते है जो लिवर को साफ करते है, उसके कार्य को बेहतर बनाते है। इसका सेवन करना लिवर के लिए बहुत फायदेमंद होता है।

  • उपयोग: करेले का जूस हमारे लीवर की सेहत के लिए बहुत अच्छा होता है। करेले को हम सब्जी के रूप में अपने आहार में शामिल कर सकते है।

8. पत्तागोभी (Cabbage)

पत्तागोभी में मौजूद फाइबर शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालता है और लिवर की सफाई करता है और यह फैटी लिवर के उपचार में सहायक होता है।

  • उपयोग: पत्तागोभी को सलाद के रूप में या इसे सूप में डालकर सेवन कर सकते है।

9. अदरक (Ginger)

अदरक में मौजूद एंटी- इन्फ्लेमेटरी एंटीऑक्सीडेंट लिवर को साफ करने में मदद करते हैं।

  • उपयोग: एक इंच अदरक को पानी में उबालकर इसका सेवन करना लिवर की सेहत के लिए लाभकारी होता है।

10. पानी का सेवन बढ़ाएं

हमें पानी का अधिक मात्रा में सेवन करना चाहिए यह लिवर की सफाई और उसके डिटॉक्स करने के लिए बेहद जरूरी है। यह शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालता है और लिवर को स्वस्थ रखता है।

  • उपयोग: दिन में कम से कम 8-10 गिलास पानी पिएं।


जीवनशैली में बदलाव

फैटी लिवर को जड़ से खत्म करने के लिए हमें अपनी जीवनशैली में भी कुछ बदलाव करने होंगे:

  • वजन घटाना: यदि आपका वजन अधिक है तो इसे घटाने पर ध्यान देना चाहिए। वजन घटाने से फैटी लिवर की समस्या में सुधार हो सकता है।

  • संतुलित आहार: फैटी लिवर से बचने के लिए संतुलित आहार जैसे ताजे फल, सब्जियां, साबुत अनाज और प्रोटीन से भरपूर आहार लेना चाहिए।

  • व्यायाम: रोज सुबह कम से कम 30 मिनट की हल्की व्यायाम, जैसे वॉक या योग, फैटी लिवर को नियंत्रित करने में मदद करती है।

निष्कर्ष

फैटी लिवर एक गंभीर समस्या बन सकती है, लेकिन अगर हम सही तरीके से अपनी जीवनशैली में बदलाव लाते हैं और सही खानपान अपनाते हैं और नियमित व्यायाम करते है तो इसे जड़ से खत्म किया जा सकता है। इन प्राकृतिक तरीकों को अपनाकर हम अपने लीवर को स्वस्थ रख सकते है यदि इन तरीकों से फायदा न हो तो डॉक्टर की सलाह जरूर ले।

Tags

Post a Comment

0Comments

plzz do not enter any spam link in the comment box

plzz do not enter any spam link in the comment box

Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !