फिटनेस का ज़रिया हैं स्क्वैट्स

0

फिटनेस का आसान ज़रिया हैं स्क्वैट्स

 फिटनेस ही नहीं शरीर को लचीला, फुर्तीला बनाने के लिए भी स्क्वेट्स बेहद फायदेमंद हैं। इन्हें करना भी काफ़ी आसान है, लिहाजा आइए शुरूआत करते हैं।

स्क्वैट्स बहुत प्रचलित व्यायाम हैं, जो मुख्य रूप से शरीर को लचीला बनाते हैं और मांसपेशियों को मजबूती प्रदान करते हैं। ह धारणा बिल्कुल गलत है कि स्क्वैट्स सिर्फ पेशेवर खिलाड़ियों तथा एथलीट्स य के लिए है कि व्यक्ति के लिए फ़ायदेमंद है और आप अपने रोजाना के व्यायाम में इन्हें शामिल कर सकते हैं। 

स्क्वैट्स क्यों हैं फ़ायदेमंद 

• स्क्वैट्स से शरीर की मांसपेशियों को मजबूत बनाया जा सकता है। • ये शरीर की अधिक से अधिक कैलोरीज घटाने में मदद करते हैं।

• शरीर में लचीलापन आता है। मांसपेशियों व लिगामेंट में उम्र के साथ लचीलापन घटता जाता है, इसलिए स्क्वैट्स इनमें लोच बनाए रखने में मददगार होते हैं। 

• ये शरीर में गतिशीलता व संतुलन बनाने में कारगर होते हैं। ये ना केवल पैर की ताकत विकसित करते हैं बल्कि कोर मसल्स को भी मजबूती देते हैं। 

• स्क्वेट्स हृदय की मांसपेशियों को मजबूत करने और फेफड़ों की क्षमता में सुधार करने में मददगार होते हैं।

• स्क्वैट्स करने से कमर के निचले हिस्से, घुटनों और टखनों से एक ही समय में काम लिया जाता है। इससे ना केवल मांसपेशियों को मजबूती मिलती है बल्कि जोड़ों के स्वास्थ्य और ताक़त में भी सुधार होता है।

Tags

Post a Comment

0Comments

plzz do not enter any spam link in the comment box

plzz do not enter any spam link in the comment box

Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !