Type Here to Get Search Results !

Ehsaas shayari, status & quotes in hindi | एहसास शायरी

Ehsaas shayari, status & quotes in hindi | एहसास शायरी

मुझको समझाया ना करो अब तो हो चुकी...

मुहब्बत मशवरा होती तो तुमसे पूछ के करते…

_______________________________________________

कोई लफ्ज़ो से ज़ख्म देता है...

किसी के लफ्ज़ इलाज़ ए मरहम हैं..

_______________________________________________

वाह वाह बोलने की 

आदत डाल लो दोस्तों,

मैं मोहब्बत में अपनी 

बरबादिया लिखने वाला हूँ !!

_______________________________________________

कि पहली मुलाक़ात में वो हमें बर्बाद करने की तमन्ना लेकर आए थे...

ख़बर हमें भी थी उनके इरादों की पर उनकी मोहब्बत में बर्बादी भी जायज़ सी लगी !!

_______________________________________________

मोहब्बत का असल इम्तिहान,

ताल्लुक ख़तम होने के बाद होता है...

_______________________________________________

होती हैं मौहब्बत में कुछ राज़ की बातें ,

ऐसे ही तो , हम तुम पे अपना दिल नही हारे...

_______________________________________________

बिना मतलब के बात करे मुझसे...

ऐसे एक शख्स की तलाश मेे हूँ...!❤

_______________________________________________

कुछ लोग आँखो में रहते हैं...😊

कुछ लोगों की तस्वीरें नहीं होती..❤️

_______________________________________________

बात तो मिलने की हुई थी,

तुम तो घुल गए मुझ में...!!

_______________________________________________

मेरी साँसों में यूँही महकेगा,तेरा नाम कब तलक,

ग़म-ए-हिज्र में रोयेगा, दिल-ए-नाकाम कब तलक,

.

कब तलक बहेकेंगे, तेरे ख़यालों में डूब'कर जाँ,

वो साकी ना पिलायेगा,मुझे एक जाम कब तलक,

.

खो'कर  मेरी बाहों में, तेरा भुला देना ज़माना भी,

ठहरेगा मेरी आँखों में वो मंज़र-ए-शाम कब तलक..!!

_______________________________________________

पढ़ना है तो इन आँखों को पढ़ो...

लिखा तो हर कोई पढ़ता है,

रहना है तो दिल मे रहों...

दुनियां में तो हर कोई रहता है।

_______________________________________________

लोग लिखते है याद करने के लिए..

हम तुम्हें भूलने के लिए लिखते हैं...

_______________________________________________

दर्द की चाशनी में, डुबोना भी पड़ता है साहब...

महज़ शब्दों की शायरी में, मिठास नहीं आती...

_______________________________________________

तुम चाँद बनकर रहना,

हम देखेंगे रात बनकर,

किसी रोज तुम न निकलो, 

ऐसा कभी न करना...!!


तुम चले जाओ जब भी

तो देखूं तुम्हारा रास्ता,

तुम लौट कर न आओ,

ऐसा कभी न करना...!!!

_______________________________________________

बिखरा वजूद, टूटे ख़्वाब, सुलगती तन्हाईयाँ,💔

कितने हसीन तोहफे दे जाती है ये मोहब्बत।💖

_______________________________________________

मेरे “शब्दों” को इतने ध्यान से ना पढ़ा करो दोस्तों,

कुछ याद रह गया तो.. मुझे भूल नहीं पाओगे।

_______________________________________________

मैं तो बस एक मामूली सा सवाल हूँ साहिब..

और लोग कहते हैं.. तेरा… कोई जवाब नहीं… 😎😎

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad