वजन घटाने के लिए खाए चोकर-सत्तू से बनी रोटी

0

वजन घटाने के लिए खाए चोकर-सत्तू से बनी रोटी ! रोटियां वजन बढ़ाती है। अभी तक सब लोग यही सोचते हैं है। लेकिन क्या आप जानते हैं, रोटियां वजन भी घटा सकती है। पेट भरने के अलावा इनमें कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसमें जो फाइबर  होता है वह डाइजेशन के लिए काफी अच्छा होता है। यदि हिंदी रोटियों को खमीर के साथ बनाकर खाया जाए तो यह पेट के लिए और भी अच्छी हो सकती है। अगर रोटी पचाने में किसी को कोई परेशानी हो रही है तो इसे दूसरे तरीकों से भी खाया जा सकता है। इससे शरीर में पोषक तत्वों की पूर्ति भी होगी। साथ ही यह वजन घटाने में सहायक होगी।

      चोकर  युक्त रोटी: गेहूं की रोटी में काब्र्स, आयरन, नियासिन, विटामिन बी 6, थायमीन और कैल्शियम होता है। इसमें फाइबर भरपूर मात्रा में होता है होता है। चोकर युक्त गेहूं की रोटी  बड़ी आंत की बीमारियां को दूर करने में मदद करती है। यह  कोलेस्ट्रॉल, हाई बीपी और कब्ज को नियंत्रित करता है। इसके साथ ही यह वजन भी नियंत्रित करती है।
    चना आटा मिक्स कर बनाए मल्टीग्रेन रोटी - आजकल मल्टीग्रेन आटे से बनी रोटी खाने का चलन ज्यादा बढ़ रहा है। इस आटे में चने का आटा मिलाकर उससे बनी रोटी खाई जाए तो यह आपका वजन भी घटाएगा। वहीं, चने में कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स होता है। यह शरीर में शुगर की धीमी गति से कैलोरी जलाने की प्रक्रिया तेज करता है। इसलिए मल्टीग्रेन आटे में चने का आटा मिलाकर के रोटियां बना करके खाए। केवल चने के आटे की रोटी बनाकर सुबह नाश्ते में भी खा सकते हैं। यह आपको पूरे दिन एनर्जेटिक व हल्का बनाए रखेगी।
     सत्तू रोटी - इसके अंदर प्रोटीन की मात्रा ज्यादा होती है।। सत्तू रोटी खाने से लंबे समय तक भूख का एहसास नहीं होता है। अगर आप अपने वजन को कम करना चाहते हैं और ज्यादा प्रोटीन लेना चाहते हैं तो अपनी डाइट में सत्तू वाली रोटी सम्मिलित करें।
Tags

Post a Comment

0Comments

plzz do not enter any spam link in the comment box

plzz do not enter any spam link in the comment box

Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !