आंखों में थकान है तो ठंडा खीरा रखें खूब पानी पिए
गर्मी में धूल और गर्म हवाओं के कारण आंखों की परेशानी बढ़ जाती है। तेज धूप से आंखों में जलन, लालिमा, सूखे पन की समस्या होती है। सूर्य की हानिकारक अल्ट्रावायलेट किरणों से मोतियाबिंद, नाखूना और यूवियल कैंसर का भी खतरा होता है। जानते हैं आंखों में थकान से बचाव के उपाय-- बाहर निकलते हैं तो चश्मा लगाएं। हानिकारक किरणों से बचाव होगा। धूल-दूषित करण आंखों में जाने से बचेंगे। संक्रमण नहीं फैलेगा।
- स्विमिंग पूल में नहाते समय कांटेक्ट लेंस ना लगाएं। इससे आंखों में गंभीर संक्रमण फैल सकता है।
- आंखों में कुछ पड़े तो मसले नहीं। कई बार सामान्य पानी से धोएं। फिर भी दिक्कत है तो डॉक्टर को दिखाएं ।
- खेलते समय बच्चों की आंखों में चोट लगे तो बर्फ से सेक करें। दिखाई देने में परेशानी है तो डॉक्टर को दिखाएं।
- आंखों में थकान महसूस हो रही है तो फ्रिज में रखा खीरा या टीबैग आंखों पर रखें। तुरंत आराम मिलेगा।
- खूब पानी पिए। इससे आंखों का सूखापन दूर होता है। ज्यादा आंसू बनते हैं। इसका लाभ मिलता है।
- पर्याप्त नींद, टीवी कंप्यूटर पर काम करते हैं तो हर आधे घंटे में ब्रेक ले।
plzz do not enter any spam link in the comment box
plzz do not enter any spam link in the comment box