पेट खराब होने पर राहत देंगे ये उपाय
तीज-त्योहार या वीकेंड पर उल्टा-पुल्टा खा लेने की वजह से अगले दिन पेट खराब होने की शिकायत लोग करते हैं। पेट में गड़बड़ी अक्सर संक्रमण की वजह से होती है, जो अनहाइजीनिक खाना, पानी या हाथों के माध्यम से शरीर में पहुंची गंदगी से होती है। इसकी वजह से बार-बार मोशन होना, कमजोरी, उल्टी और कभी-कभी बुखार के लक्षण प्रकट होते हैं। ऐसे में कुछ आसान घरेलू उपायों से इस समस्या पर काबू पा सकते हैं। पेट खराब होने पर राहत देंगे ये उपाय-अदरक : पेट की गड़बड़ी में अक्सर अदरक का सेवन कारगर होता है। इसमें एंटीफंगल और एंटी-बैक्टीरियल तत्व होते हैं, जो पेट दर्द में राहत देता है। एक चम्मच अदरक पाउडर को दूध में मिलाकर पीने से आराम मिलता है।
दही : पेट दर्द में दही खाना काफी फायदेमंद है। दही में मौजूद बैक्टीरिया संतुलन बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इससे पेट जल्दी ठीक होता है। साथ ही यह पेट को ठंडा भी रखता है। इसे सादा, गीला, भात में डाल कर भी खा सकते हैं। ऊपर से चुटकी भर नमक और जीरा पाउडर भी लें।
सेब का सिरका : सेब के सिरके का सेवन लाभप्रद है। इसमें पेक्टिन की पर्याप्त मात्रा होती है, जिससे पेट दर्द और मरोड़ में राहत मिलती है। इसका अम्लीय गुण खराब पेट के संक्रमण को ठीक करने में भी उपयोगी है। एक चम्मच सिरके को एक गिलास पानी में मिलाकर पीने से जल्दी आराम मिलता है।
केला : अगर आप बार-बार हो रहे मोशन से परेशान हो चुके हैं, तो सुबह खाली पेट में दो-चार केले खाना आपको राहत देगा। इसमें मौजूद पेक्टिन पेट को बांधने का काम करता है। इसमें मौजूद पोटैशियम की उच्च मात्रा भी शरीर के लिए फायदेमंद होती है।
plzz do not enter any spam link in the comment box
plzz do not enter any spam link in the comment box