दांत-मसूड़ों के दर्द से पाएं छुटकारा
दांतों और मसूड़ों का दर्द आपको काफी परेशान कर देता है। दांत या मसूड़े में किसी भी तरह की समस्या में दर्द से तो परेशान होते ही हैं, इसके अलावा खाना-पीना भी ठीक से नहीं हो पाता है। इससे परेशानी बढ़ जाती है। इसके पीछे एक कारण यह भी है कि हम दांतों की समस्या को तब तक इग्नोर करते हैं, जब तक कि यह समस्या गंभीर न हो जाये। कुछ घरेलू उपायों से इनसे निजात मिल सकती है।
नमक का पानी आपको इंफेक्शन से बचाता है और दांतों के बीच में फसे खाने को भी निकालने में मदद करता है। इससे सूजन भी खत्म हो जाती है और मसूड़ों में मौजूद बैक्टीरिया भी खत्म होते हैं। गुनगुने पानी में आधा चम्मच नमक मिलाकर कुछ देर मुंह में रखिए और कुल्ला कर लीजिए।
लहसुन अपने औषधीय गुणों के कारण जाना जाता है। इसे आमतौर पर सर्दी-जुकाम ठीक करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। यह मुंह के बैक्टीरिया को खत्म करने की भी क्षमता रखता है और पेनकिलर का भी काम करता है। लहसुन की एक कली को पील लें और इस पेस्ट को मसूड़े या दांत पर लगाएं।
लौंग दांत में दर्द से राहत देने के लिए भी काफी कारगर है। इसे मुंह में दबाएं रखें। दर्द से राहत मिलेगी।
चाय में टैनिन नाम का कम्पाउंड होता है, जो बैक्टीरिया को खत्म कर सकता है। ऐसे में टी बैग्स भी आपको दांत के दर्द से छुटकारा दिला सकते हैं। टी बैग को गर्म पानी में उबले हुए पानी में डालकर 5 मिनट तक छोड़ दें। इसके बाद इसे निकालें जब थोड़ा ठंडा हो जाये, तो उस जगह पर लगाएं जहां दर्द हो रहा है।
plzz do not enter any spam link in the comment box
plzz do not enter any spam link in the comment box