चेहरे पर क्यों छाए अनचाहे बाल

0
चेहरे पर क्यों छाए अनचाहे बाल

पैक्स चेहरे के बाल हटाने के

 क्या चाहिए.... आटा, बेसन और कच्चा दूध या गुलाब जल
ऐसे बनाएं...
1 चम्मच आटा, 1/2 चम्मच बेसन और 1 चम्मच कच्चा दूध या गुलाबजल मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें। ख्याल रखें कि पेस्ट ना ज्यादा गाढ़ा होना और ना ही ज्यादा पतला। तैयार पेस्ट को उंगली की मदद से अप्पर लिप पर ऊपर से नीचे की ओर लगाएं। 10-15 मिनट लगाकर रखें जब तक कि पेस्ट सूख ना जाए।पेस्ट के सूखने पर हल्के हाथों से रगड़ के नीचे से ऊपर की ओर निकाले। निकालने के बाद पानी से धोने के बजाय रुई के फाहे से गुलाब जल लगाएं। हफ्ते में एक या दो बार इस प्रक्रिया को दोहराएं।

इसे भी पढ़े -    फलो से मिले प्राकृतिक सुंदरता

                         घर पर करे हेयर स्पा

क्या चाहिए.... राई और कच्चा दूध (ककड़ी/खीरे का रस)
ऐसे बनाएं...
 एक चम्मच राई को पीसकर पाउडर बना ले। इसमें 2 चम्मच कच्चा दूध मिलाकर पेस्ट बना ले । संवेदनशील त्वचा वाले लोग दूध की जगह है खीरे का रस मिला सकते हैं। पेस्ट को अप्पर लिप और चेहरे के अनचाहे बालों पर लगाएं। पेस्ट लगाने के बाद आंखों पर ठंडे पानी की पटिया रख ले क्योंकि राई की तासीर गर्म होती है जिससे आंखों में जलन हो सकती है। यह ब्लीच की विधि है।

इसे भी पढ़े -   एंटी एजिंग इफेक्ट : चेहरे को रिंकल्स व झुर्रियों से बचाने के उपाय।

                       आयुर्वेद के अनुसार गर्म पानी पीने से भी घटता है वजन।

वैक्स

चेहरे के लिए
क्या चाहिए...  शक्कर, पानी और नींबू का रस।
ऐसे बनाएं...
 2 चम्मच शकर, 2 चम्मच पानी और 1/2 नींबू का रस मिलाकर उबालने रखें। एक तार की चाशनी बनाएं और हल्की ठंडी होने दें। अब आइसक्रीम स्टिक या लकड़ी की चम्मच से चासनी को अप्पर लिप  पर लगाएं। वैक्स निकालने के लिए कॉटन का पतला कपड़ा लेकर उसके छोटे-छोटे टुकड़े कर ले। अप्पर लिप के लिए छोटे टुकड़े ठीक रहते हैं। वैक्स को ऊपर से नीचे की ओर लगाएं और नीचे से ऊपर की ओर निकाले। अप्पर लिप से वैक्स निकाल कर तुरंत उंगली रखें ताकि दर्द कम हो।

इसे भी पढ़े -  गर्मी से बचने के उपाय (Tips to fight summer in hindi)

                     आपको हल्दी रखेंगे फूड के यह रूल्स

अंडर आर्म के लिए
क्या चाहिए....   शक्कर, पानी, ग्लिसरीन और नमक।
ऐसे बनाएं...
1/4 कटोरी पानी चुटकी भर नमक, 2-3 बूंद ग्लिसरीन और 1/2 कटोरी शक्कर उबालकर गाढ़ा पेस्ट बना लें। अब अंडर आर्म्स को साफ करके वहां पर टेलकम पाउडर लगाएं और उसके बाद वैक्स को लगाएं। वैक्स के अच्छी तरह चिपक जाने के बाद त्वचा को कस कर पकड़ कर पच्ची को खींचे। यह ध्यान रखें कि बालों की लंबाई अधिक ना हो। वैक्स करने के बाद उस जगह पर ठंडे पानी या गुलाब जल की पट्टी रखें।

हाथ पैरों के लिए
क्या चाहिए....   शक्कर, पानी और ग्लिसरीन ।
ऐसे बनाएं...
 मोटी तली वाले पैन में 1 कटोरी शक्कर और 1/2 कटोरी पानी को उबालकर 2 तार की चाशनी बनाएं। गैस बंद करते समय 1 चम्मच ग्लिसरीन मिलाएं। अब लकड़ी के चम्मच से वैक्स लगाएं और डेनिम की पट्टी से वैक्स करें। पैर पर वैक्स करते  समय पिंडली को कस कर पकड़ कर पट्टी खींचे । हाथों को वैक्स करते समय कंधे से कोहनी तक वैक्स को सीधा लगाकर निकालें व कोहनी से हथेली तक वैक्स को बालों की दिशा के अनुसार लगाएं। वैक्स के बाद हाथ पैर धोकर मॉइश्चराइजर लगा ले।
Tags

Post a Comment

0Comments

plzz do not enter any spam link in the comment box

plzz do not enter any spam link in the comment box

Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !