![]() |
Image by 지원 이 from Pixabay |
विटामिन डी की कमी से होने वाले नुकसान
हमारे देश में लगभग 80% लोगों में विटामिन डी की कमी पाई जाती है। इनमें भी खास बात यह है कि ज्यादातर लोगों को इसके बारे में पता भी नहीं है। हम विटामिन डी की कमी की बहुत ही आसानी से पूर्ति कर सकते हैं। धूप विटामिन डी की कमी को दूर करने का सबसे अच्छा उपाय है, लेकिन फिर भी लोगों में विटामिन डी की कमी पाई जाती है जो वाकई एक चिंताजनक विषय की बात है।
वटामिन डी की कमी के कारण हमारे शरीर की मांसपेशियां कमजोर हो जाती है। विटामिन डी की कमी के कारण शरीर में दर्द, चिड़चिड़ापन, थकावट, दिमाग, रोग प्रतिरोधक तंत्र और हमारे दिल का स्वास्थ्य बिगड़ता है। एक शोध के अनुसार दुनिया में 70% लोग ऐसे हैं जिनमें विटामिन डी की मात्रा काफी कम है, जिनमें भी गर्भवती महिलाओं की संख्या बहुत अधिक है।
विटामिन डी की कमी से शरीर होने वाले नुकसान
बाल झड़ने जैसी आम समस्या भी शरीर में विटामिन डी की कमी के कारण ही होती हैं। काफी लंबे समय से हमारे शरीर में इसकी कमी होने से हमारे बालों की जड़ें काफी कमजोर होने लगती है जिसके कारण हमारे बाल तेजी से झड़ने लगते हैं।
इसे भी पढ़ें - डायबिटीज में उपयोगी होती है गुड़मार
कैल्शियम की कमी के कारण तथा इसे दूर करने के उपाय
आराम के बाद भी थकान
यदि दिन भर हमारा शरीर थकान महसूस करता है तो यह विटामिन डी की कमी के कारण हो सकता है। यदि पूरी नींद, आराम के बाद भी शरीर थकान महसूस कर रहा है तो डॉक्टर के निर्देशानुसार विटामिन डी की जांच करवा सकते हैं।
शरीर में दर्द
विटामिन डी की कमी से हमारे शरीर में दर्द भी हो सकता है। क्योंकि विटामिन डी हमारे शरीर की मांसपेशियों को मजबूत बनाता है, यही कारण है कि हमारे शरीर में जोड़ों में दर्द रहता है शरीर व जोड़ों में दर्द रहता है।
इसे भी पढ़ें - चेहरे पर क्यों छाए अनचाहे बाल
आपको हल्दी रखेंगे फूड के यह रूल्स
विटामिन डी की कमी के कारण घाव देरी से भरना
हल्की चोट लगने पर भी बिना दवा के घाव नहीं भरना, दवा लेने के बाद भी घाव भरने में ज्यादा समय लगना, दर्द ज्यादा होना आदि सभी भी विटामिन डी की कमी का ही कारण हो सकता है।
हल्की धूप है फायदेमंद
हल्की धूप भी विटामिन डी की कमी को पूरा कर सकती है । हमारे शरीर में मौजूद कैल्शियम इसे अवशोषित करने में मदद करता है। हमारे शरीर में लंबे समय से विटामिन डी की मूंगफली कमी से वृद्धावस्था में भूलने जेसी समस्या बढ़ती है। विज्ञान के हिसाब से भी सुबह की धूप हमारे स्वास्थ्य के लिए काफी अच्छी मानी जाती है।
इसे भी पढ़ें - घर पर करे हेयर स्पा
गर्मी से बचने के उपाय (Tips to fight summer in hindi)
विटामिन डी के प्रमुख स्त्रोत
दूध और दही, विटामिन डी के सबसे प्रमुख स्रोत हैं । रात को सोने से पहले रोजाना एक गिलास दूध जरूर पिए। रोजाना एक कटोरी दही खाने से शरीर में कैल्शियम की पूर्ति होती है जो लगभग विटामिन डी की कमी को दूर करता है।
अंडा और मछली
अंडे के पीछे वाले हिस्से में विटामिन डी होता है। साथ ही मछलिया भी विटामिन डी का एक प्रमुख स्रोत है।
मशरूम
मशरूम में विटामिन डी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। मशरूम में विटामिन D3 के साथ विटामिन बी भी होता है।
सूर्य की रोशनी में भी होता है विटामिन डी
सुबह सूर्योदय से 1 घंटे बाद तक व सूर्यास्त से 1 घंटे पहले तक की धूप लेना शरीर में विटामिन डी की कमी में काफी फायदेमंद होती है। सूरज की किरणों से हमारे शरीर को विटामिन D3 प्राप्त होता है।
सूरजमुखी के बीज
सूरजमुखी के बीज में विटामिन D3, मोनोअनसैचुरेटेड फैट और प्रोटीन भी प्रचूर मात्रा में पाया जाता है।
संतरा
संतरा भी विटामिन डी का प्रमुख स्त्रोत है। जिनको विटामिन डी की कमी है वह इसका रोजाना उपयोग कर सकते हैं।
plzz do not enter any spam link in the comment box
plzz do not enter any spam link in the comment box