आम खाने से नुकसान

0
आम खाने के नुकसान
आम को फलों का राजा कहा जाता है । यह खाने में इतना स्वादिष्ट होता है कि शायद ही कोई ऐसा व्यक्ति होगा जिसे आम खाना पसंद ना हो। जहां आम खाना हमारे शरीर के लिए फायदेमंद होता है, वहीं अगर ज्यादा मात्रा में इसका सेवन किया जाए तो यह हमारे शरीर के लिए नुकसानदायक भी होता है। जानते हैं आम के ज्यादा सेवन करने से हमारे शरीर को होने वाले नुकसान के बारे में

वजन बढ़ता है
आम में कैलोरी की मात्रा अधिक होती है, जिसके कारण इसका सेवन करने से वजन बढ़ भी सकता है। और जो लोग वजन बढ़ाना चाहते हैं वे इसे एक निश्चित मात्रा में ही खाएं।
कील मुंहासे
वैसे तो हम सभी जानते ही हैं कि आम की तासीर गर्म होती है। इसलिए अगर हम रोजाना 1 से 2 आम खाते हैं तो यह हमारे लिए नुकसानदायक नहीं होता, लेकिन ज्यादा मात्रा में इसका सेवन करने से शरीर में गर्मी बढ़ने लगती है। जिसके कारण चेहरे पर फुंसी, फोड़े और मुंहासे की समस्या हो सकती है।

शुगर लेवल अधिक
आम में नेचुरल शुगर ज्यादा होती है। इसलिए जिन लोगों को डायबिटीज की समस्या है उन्हें आम के ज्यादा सेवन से दूर रहना चाहिए। क्योंकि आम का ज्यादा सेवन करने से उनका शुगर लेवल बढ़ सकता है।

पाचन व दस्त की समस्या
आम में फाइबर अधिक मात्रा में पाया जाता है जिसके कारण दस्त की समस्या हो सकती है। वहीं अगर हम कच्चा आम खाते हैं तो इससे पाचन की समस्या भी हो सकती है।

Post a Comment

0Comments

plzz do not enter any spam link in the comment box

plzz do not enter any spam link in the comment box

Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !